विश्व पटल पर भारत को पहचान दिलाने वाली महिला प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि है| राजनीति के प्रभावशाली परिवार में 19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी जिन्हें सभी इंदिरा गांधी के नाम से जानते हैं, ने देश की पहली और एकमात्र प्रधानमंत्री बनने का गौरव अपने नाम किया था| इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार इस पद को सुशोभित किया| इंदिरा ने जब फिरोज़ गाँधी से विवाह किया तब उन्हें 'गांधी' उपनाम मिला था| उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| इस दौरान उन्होंने अपने साहस का परिचय भी दिया| उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुलिस की नज़र से ...
Posts
Showing posts from October, 2013
- Get link
- X
- Other Apps
पद्म श्री केपी सक्सेना का लखनऊ में निधन पद्मश्री के पी सक्सेना का आज लखनऊ में सुबह निधन हो गया। लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इन्होंने व्यंग को एक नई पहचान दी। स्वदेश, जोधा अकबर और लगान जैसी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। लगान की स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। केपी सक्सेना लखनऊ में अपने पुत्र के साथ रहते थे। लखनऊ पर स्टेशन मास्टर रह चुके केपी सक्सेना को इंद्रा गांधी भी सम्मान देती थीं। केपी को जीभ के कैंसर का पता पिछले साल चला। उनका दो बार सर्जरी हो चुकी है। पहली बार जुलाई 2012 में और दूसरी बार मार्च 2013 में। पिछले महीने ही उनकी जीभ में फिर से ग्रोथ का पता चला। लखनऊ की जमीन पर मशहूर व्यंग्यकार केपी सक्सेना को शोहरत मिली। हालाकि शुरुआती दौर में उन्हें प्रकाशकों ने अस्वीकारा, पर बाद में लेखनी के बल पर बनी पहचान उन्हें फिल्म फेयर तक ले गई। लखनवी संस्कृति के वह ऐसे पुरोधा हैं, जो कि फिल्मी नगरी के लिए सबसे विश्वस्त सूत्र बन गए हैं। पद्मश्री सम्मान से अलंकृत केपी की यादें लखनऊ की गलियों से जुड़...
- Get link
- X
- Other Apps

मोदी शादीशुदा है या नहीं भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी शादीशुदा है या नहीं,इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। मोदी की शादी को लेकर कई बार मीडिया में खबरें आई लेकिन न तो इसकी पुष्टि हो पाई और न ही खंडन। अब एक अमरीकी वेबसाइट(ग्लोबल पोस्ट डॉट कॉम) ने खबर दी है कि मोदी का बाल विवाह हुआ था। वेबसाइट के मुताबिक जब मोदी 3 साल के थे तब उनका जसोदाबेन से विवाह हुआ था। वेबसाइट ने जसोदाबेन के परिवार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। वेबसाइट के मुताबिक मोदी की पत्नी सुबह पांच बजे उठती है और गांव के मंदिर में प्रार्थना के लिए जाती है। वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पति और उनकी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना करती है। 63 वर्षीय जसोदाबेन स्कूल टीचर थी। वह अब रिटायर हो चुकी है। जसोदाबेन मोदी को देखने के लिए चोरी चुपके अपने पति की रैलियों में भी जाती है। जसेदाबेन की रिश्तेदार निराली ने वेबसाइट को यह जानकारी दी। उसने बताया कि जसोदाबेन अपने पति को देखने के लिए उनकी रैलियों में जाती है लेकिन वह इस बारे में किसी को नहीं बताती। वह किसी को यह भी नहीं बताती कि वह कौन है। मोदी ...
- Get link
- X
- Other Apps
घूसखोरी और भ्रष्टाचार घूसखोरी और भ्रष्टाचार से आजिज सेवानिवृत्त शिक्षक ने बुधवार को पेंशन के लिए दौड़ते-दौड़ते थक-हारकर वित्त एवं लेखाधिकारी के कमरे में घुसकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगा ली। शिक्षक के अलावा लेखाधिकारी भी आंशिक रूप से घायल हो गए। शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक का आरोप है कि पेंशन के लिए लेखाधिकारी बीस हजार रुपये मांग रहे थे। वहीं लेखाधिकारी ने इन आरोपों को खारिज किया है। वजीरगंज कोतवाल का कहना है कि देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं मिली थी।शिक्षक सैयद मसूद हसन रिजवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ियांव से इसी वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब वह वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे और लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आशुतोष का आरोप है कि शिक्षक ने आग लगाने के बाद उनको भी पकड़ लिया जिससे वह भी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कमरे में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर आरिफ और दूसरे कर्मचारियों ने शिक्षक की आ...
- Get link
- X
- Other Apps
बुंदेलखंड को दिया पैकेज बीच में ही गायब! कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के हमीरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने बुंदेलखंड की बदहाली का जिR करते हुए कहा कि यहां लोगों तक पानी भी नहीं पहुंचता। राहुल ने भोजन का अधिकार की राज्य में देरी के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा कि हमने पूरे देश में 1 रूपये प्रतिकिलो अनाज दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार इसे चुनाव से पहले लागू नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल किया, क्या भूख चुनाव के बाद आएगी। राहुल ने कहा, मैं चाहता हूं कि यहां के लोग मुंबई न जाएं, लेकिन क्या यहां की सरकार ने बेरोजगारी दूर की। राहुल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बुंदेलखंड का विकास हो। हमने दिल्ली से पैकेज भेजा, लेकिन यह आपके हाथों तक नहीं पहुंचता है। यह गायब हो जाता है। यह काम कांग्रेस सरकार लाए बिना पूरा नहीं हो सकता। हम उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं, यह हिंदुस्तान का सबसे बडा प्रदेश है, यहां य...
- Get link
- X
- Other Apps
रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका का मंथन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा ने अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस दौरान वह स्थानीय समस्याओं और आम चुनाव से पहले पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म करने की कवायद में जुटी हुई हैं। विधानसभा चुनाव में रायबरेली में मिली करारी हार के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। प्रियंका सोमवार को लखनऊ से भूएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। प्रियंका ने पहले दिन नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक बातचीत कर आगे की रणनीति तय की। इस दौरान उन्होंने सगुनी गांव में पंचायत लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उल्लेखनीय है कि कल उन्होंने ग्राम व प्रखंड अध्यक्षों के साथ मुलाकात की थी। प्रियंका का दौरा संगठन व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के लिए हो रहा है।
- Get link
- X
- Other Apps
वृंदावन की विधवाएं मनाएंगी दिवाली उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हजारों विधवाएं भी इस साल पहली बार दिवाली मनाएंगी। अंधविश्वास और दमनकारी परंपराओं को तोड़ते हुए ये विधवाएं खुशी और उल्लास के दीप जलाएंगी। अधिकतर विधवाएं अपने परिवार द्वारा त्यक्त हैं, उन्हें मनहूस माना जाता है। उन्होंने अपना जीवन वृंदावन के अनगिनत मंदिरों में भजन गाकर और भीख मांग कर बिता दिया। सुलभ इंटरनेशनल के मुखिया और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक ने दिवाली की तैयारियों के बारे में बताया, "दीवाली मनाने का उद्देश्य इन विधवाओं के जीवन में प्रकाश और खुशी भरना है, यह कार्यक्रम वृंदावन में तीन दिनों तक चलेगा।" विधवाओं के लिए दीवाली उत्सव का आयोजन एक सदी प...
- Get link
- X
- Other Apps
देवताओं में भगवान विष्णु ही सर्वश्रेष्ठ क्यों..? हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस सम्पूर्ण सृष्टि का पालन पोषण और संचालन का जिम्मा तीन देवताओं पर हैं यह हम सभी जानते हैं| ब्रह्मदेव को जगत का रचनाकार, भगवान विष्णु को पालनकर्ता और भगवान शिव को संहारकर्ता माना गया है। तीनों ही देव सर्वशक्तिमान और परम पूज्यनीय हैं। कई युगों पहले ऋषि मुनियों में त्रिदेव को लेकर यह जिज्ञासा हुई कि इन तीनों देवताओं में सर्वश्रेष्ठ कौन है? इस प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए सभी ऋषि-मुनियों ने महर्षि भृगु से निवेदन किया। महर्षि भृगु परम तपस्वी और तीनों देवों के प्रिय थे। अब इस प्रश्न का उत्तर जाने के लिए सभी ऋषि मुनि बिना आज्ञा के ही ब्रम्हा जी के पास पहुँच गए| इ...
- Get link
- X
- Other Apps
बहुत याद आएंगे कथा साहित्य के पुरोधा राजेंद्र समकालीन हिंदी कथा साहित्य के त्रिमूर्ति-मोहन राकेश, कमलेश्वर और राजेंद्र यादव। इनमें से एक मूर्ति का विसर्जन अत्यंत दुखद है। राजेंद्र यादव का महाप्रयाण एक युग का अवसान है। वह युग, जिसमें कहानी विधा 'किशोरी' से 'युवती' हुई। नए-नए प्रयोग हुए और नई कहानी ने एक आंदोलन का रूप लिया। राजेंद्र मात्र साहित्यकार ही नहीं, हिंदी साहित्य के 'राजनीतिज्ञ' भी थे। कुछ लोग उन्हें साहित्य के महंत कहने से भी नहीं चूकते थे। साहित्य जगत के 'इंद्र' माने जाने वाले राजेंद्र यादव का 28 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। वह 84 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। राजेंद्र यादव क...
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई में पांच साल में लूटी गईं 45 करोड़ की चेन ये खबर खासतौर पर गहनों की शौकीन महिलाओं के लिए है जो दीपावली के इस वक्त खरीदारी के लिए सड़कों पर निकलती हैं। मुंबई में इस साल अब तक सात करोड़ रूपये की चेन लूटी जा चुकी हैं। इन बेरहम लुटेरों से परेशान मुंबई पुलिस अब महिलाओं से ही सावधानी बरतने की अपील कर रही है। सीसीटीवी में कई ऐसी तस्वीरें कैद हुई हैं जिनमें सरेआम बाइक सवार महिलाओं के गले से चेन छीनते नजर आ रहे हैं। इन बाइक सवारों ने कई बार तो चेन लूटने के लिए महिलाओं को सड़क तक पर घसीटा लेकिन ये मौके से फरार हो गए और महिलाएं खुद को असहाय लुटती देखती रहीं। चेन लूटकर चंद पलों में चंपत हो जाने वाले ये लुटेरे आम लोगों के साथ-साथ मुंबई पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता भगवान चाटे ने कहा कि जिस भी आरोपी को हम चैन स्नेचिंग के मामले में पकड़ते हैं उस पर लूट का मामला दर्ज करते हैं। पहले सिर्फ 379 यानी कि छीना-झपटी का मामला दर्ज होत...
- Get link
- X
- Other Apps

कसौटी पर कौमी एकजेहती रमेश पाण्डेय उत्तर प्रदेश में हिन्दु-मुस्लिम एकता कसौटी पर है। लगता है कि सियासी दलों की इच्छा है कि हिन्दू और मुसलमान आपस में बंटे रहे तो उनकी राजनैतिक रोटियां सेंकी जाती रहेंगे और वह मौज उडाते रहेंगे। भले ही इसके लिए हिन्दू और मुसलमानों को इसके पीछे भारी कीमत चुकानी पडे। प्रदेश के प्रदेश के पश्चिमी जिलों में पिछले कुछ माह पहले हुई साम्प्रदायिक हिंसा की घटना के बाद कतिपय सियासी दलों के लोग हिन्दू और मुसलमानों के बीच की खाई को बढाने में लगे हैं। शायद उन्हें नहीं मालूम है कि यहां हिन्दू और मुसलमानों के बीच आपसी मोहब्बत और एकता की जडें बहुत गहरी हैं। जहां शहीद अशफाक उल्ला खां और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जैसे दोस्तों का उदाहरण हो, जहां मुसलमान रामलीला करवाते हों, जहां मुसलमान हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में चढाने के लिए फूल और माले का इंतजाम करते हों, जहां हिन्दू भाई रमजान में रोजा अफतार का आयोजन करते हों, वहां हिन्दू और मुसलमान के संबंधों के बीच दरार डालने की कोशिश किसी कीमत पर कामयाब नहीं हो सकेगी। हिन्दू और मुसलमान एक ही शरीर के दो बाजू हैं, एक मां के दो...
- Get link
- X
- Other Apps
सचिन का होगा 199 किग्रा गुलाब की पंखुड़ियों व गुब्बारों से स्वागत महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 6 नवम्बर को जब ईडन गार्डन्स मैदान में अपने करियर का 199वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, तब उन पर आसमान से 199 किलोग्राम गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात की जाएगी। यही नहीं, सचिन के सम्मान में गुब्बारों के 199 गुच्छे आसमान का रुख करेंगे। सचिन कोलकाता में 6 से 10 नवम्बर के बीच अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे। वह मुम्बई में वेस्टइंडीज के साथ 14 नवम्बर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। यह सचिन के करियर का 200वां टेस्ट होगा। बंगाल क्रिकेट संघ इस महान खिलाड़ी को विदाई देने की पूरी तैयारी कर चुका है। इसके तहत स...
- Get link
- X
- Other Apps

आओ मिल सब आओ मिल सब दिया जलाएं। अज्ञान का बादल घना है, पापमय मानस बना है। भ्रश्ट, उच्छृंखल व्यवस्था, देखकर मन अनमना है।। कर्म का दीपक स्नेह की बाती, जलाकर आओ तम भगाएं आओ मिल सब........ शत्रु सीना ताने खडा है, रक्षक दुविधा में पडा है। झूठ शासन कर रहा है, सत्य कोने में खडा है।। चीरना है यह तमस, कर्तव्य कुछ तो हम निभाएं आओ मिल सब.......... नभ चुनौती दे रहा है, राह ओझल कर रहा है। तिमिर से आवृत्त निशि में, भयातुर मन डर रहा है।। उमंग, दृढ, विश्वास, आशा का प्रखर दीपक जलाएं आओ मिल सब........ रमेश पाण्डेय
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरनगर दंगा मुलायम की देन रालोद मुखिया व केंद्रीय उड्डयन मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा मुलायम सिंह की देन है। भाजपा ने आग में घी का काम किया। इन दोनों दलों ने दिलों में नफरत पैदा की है। पश्चिम की गंगा-जमुनी तहजीब को रक्तरंजित करने वाली सपा और भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी। सहारनपुर के नकुड़ में रालोद की सभा में उन्होंने कहा कि सपा ने विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से मिलकर मंत्रणा की और बेवजह 84 कोसी परिक्रमा के बहाने सांप्रदायिक माहौल तैयार कराया। इसके बाद मिली-जुली साजिश के तहत मुजफ्फरनगर व आसपास के जिलों में दंगे कराए गए। ऐसा इसलिए किया कि मुलायम को लग रहा था कि मुस्लिमों का रुझान रालोद की ओर है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर छोटे चौधरी ने उन पर भी निशाना साधा और कहा कि गुजरात का एक आदमी यूपी में फतह करने की लालसा लिए हुए है, लेकिन सपना पूरा नहीं होने वाला। सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी अजित सिंह ने तंज कसे और कहा कि यहां राज्य में पांच सीएम हैं। अखिलेश यादव तो केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। सरकारी मशी...
- Get link
- X
- Other Apps
नोट पर कुछ लिखा है तो बैंक नहीं लेगा जनवरी , 2014 से यह व्यवस्था लागू रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक फरमान ने आम से लेकर खास की नींद उड़ा दी है . फरमान है कि एक जनवरी 2014 से बैंकों में वे नोट जमा नहीं हो पायेंगे , जिन पर कुछ भी लिख दिया जाता है . कुछ लोग ऐसे हैं , जो जान - बूझ कर नोट पर कुछ लिख देते हैं . इससे नोट जल्दी खराब हो जाता है . इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक ने यह निर्णय लिया है
- Get link
- X
- Other Apps
अमिताभ बच्चन हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए तीसरे हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.बच्चन को यह पुरस्कार स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर देने वाली थीं लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकीं और फिल्मकार सुभाष घई ने उन्हें यह पुरस्कार दिया.पुस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद बच्चन ने कहा, ‘‘मुंबई से मुङो अपने जीवन में सबकुछ मिला. मेरी सफलता, मेरा स्टारडम, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और अब नाती-पोते. मुङो मुंबईकर होने पर सचमुच गर्व है क्योंकि शहर ने मुङो सबसे अधिक दिया है.’’ समारोह में उन्होंने लता मंगेशकर की जमकर प्रशंसा की और अगली बार उनकी मातृभाषा में बोलने का वादा भी किया.उन्होंने कहा, ‘‘लताजी पहले भी हमपर मेहरबान रहीं हैं जब उन्होंने जया के लिए गाना गाया. यह दुखद बात है कि अपनी बीमारी के कारण वह आज के कार्यक्रम में नहीं आ सकीं. इसके बावजूद उन्होंने माफी मांगी है जो उनकी सादगी को दर्शाता है. मैं इस पुरस्कार से सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’ पुरस्कार समारोह के दौरान ‘ह...
- Get link
- X
- Other Apps

धमधूसड के राज में गधा पंजीरी खायं --आखिर किसके हैं रेवडी की तरह बंटने वाले पैसे --कब तक बेवकूफों की तरह मौन बनी रहेगी जनता रमेश पाण्डेय सच कहूं तो उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक कहावत चरितार्थ हो रही है। कहावत है धमधूसड के राज में गधा पंजीरी खायं। मार्च 2013 में प्रदेश के मुजफफरनगर, शामली, मेरठ, सहारनपुर और बागपत जिलों में साम्पद्रायिक हिंसा भडकी थी। इस हिंसा में 62 लोगों की मौत हो गयी थी। अब भी आग पूरी तरह से बुझी नहीं है। अन्दर ही अन्दर सुलग रही है। मजेदार बात यह रही कि शुरू से ही इस घटना के पीछे सियासी हाथ होने की आशंका उठने लगी थी। मीडिया ने जो स्टिंग आपरेशन किया, उसमें यह बात निकलकर आयी कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक ताकतवर मंत्री के हस्तक्षेप का ही नतीजा रहा कि इस घटना ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। जिस मंत्री का नाम सामने आया, उनका नाम मोहम्मद आजम खां है। इसके बाद मामले को कूल डाउन करने के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह गठित किया। इस समूह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जो रिपोर्ट तैयार की,...
- Get link
- X
- Other Apps
राजस्थान, यूपी में गुजरात से ज्यादा हुए दंगे : मदनी परोक्ष रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए जमायत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि गुजरात से कहीं ज्यादा दंगे राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में गुजरात के मुकाबले कहीं ज्यादा मुस्लिम युवक जेलों में बंद हैं। एक निजी समाचार चैनल पर मदनी ने परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, "पिछले 10 वर्षो के दौरान (2002 के...
- Get link
- X
- Other Apps
आंध्रा व उड़ीसा का सब कुछ बहा रहा पानी में आंध्रा और उड़ीसा राज्य दूसरी प्रकृति आपदा से जूझ रहे हैं| इन दिनों दोनों राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा हैं | बाढ़ से अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों के हालात बेहद खराब हैं लोगों का सब कुछ पानी में बह रहा हैं| सरकारी आकड़ों के मुताबिक, ओडिशा में 10 जबकि आंध्र प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो गई। कम दबाव के क्षेत्र से हो रही भीषण बारिश के कारण राज्य की कई प्रमुख नदियों में बाढ़ आ गई है। शनिवार को खासकर दक्षिण ओडिशा में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। राहत और बचाव का काम तेज है। ...
- Get link
- X
- Other Apps
तुम वंशवाद छोड़ दो मै शहजादा कहना छोड़ दूंगा पटना। पटना में आज नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली हुई इस रैली से ठीक पहले पटना सीरियल बम धमाको से दहल उठा 10 मिनट के अन्दर ही बिहार की राजधानी और अतिसुरक्षित माने जाने वाले पटना में 5 धमाके हुये एक धमाका उस गांधी मैदान के पास हुआ जहाँ मोदी को सुनने के लिए लाखों की भीड़ जमा हुई थी। नरेन्द्र मोदी की इस हुंकार रैली में शामिल होने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार भाजपा के बड़े नेता उपस्थित थे...
- Get link
- X
- Other Apps
बिहार : धमाकों में 5 की मौत, 50 गंभीर रूप से घायल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले पटना में सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए जिसमे 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 लोग जिंदगी और मौत से अभी भी जूझ रहे हैं| वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्लास्ट की निंदा की हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले की त्वरित जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए कहा| पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट में देशी बम का इस्तेमाल किया गया हैं | गाँधी मैदान में मोदी की में 4 लाख लोगों का रेला पहुंचा था| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार...
- Get link
- X
- Other Apps
शंकराचार्य का कटाक्ष: कथावाचकों की मानो फैक्ट्री लग गई है... पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने किसी का नाम नहीं लेते हुए कटाक्ष किया है कि इस समय देश में कथा वाचकों की फैक्ट्री लगी हुई है। तरह तरह के लोग कथा कर रहे हैं। अस्सी घाट स्थित दक्षिणामूर्ति आश्रम में शंकराचार्य ने कहा कि इनमे विकृतियां आने के पीछे दिशाहीन व्यापार और राजनीतिक तंत्र हैं। दोनों के अपने हित साधन हैं लिहाजा फैक्ट्री में उत्पादन जोरों पर है।उन्होंने कहा कि मीडिया तंत्र का भी इसके प्रसार में बडा हाथ है। उन्होंने कहा कि समाज को ऎसे संतों और कथावाचकों पर विचार करने की जरूरत है। इस पर रोक लगनी चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि सतों की पहचान करने के लिए उनकी परीक्षा होनी चाहिए। अगर वह इस परीक्षा में विफल होते हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से संत संन्यासी हैं मगर ख्याति प्राप्त नहीं हैं। आपको जल्द ख्याति प्राप्त करनी है तो दिशाहीन शासन और व्यापार तंत्र से गठबंधन कर लें।उन्होंने कहा कि अगर आप सच्चाई और ईमानदारी की राह पर च...
- Get link
- X
- Other Apps
उदयपुर में मोदी ने राहुल को फिर शहजादा कहा बोले, शहजादे चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमे नरेन्द्र मोदी उदयपुर में कांग्रेस के शहजादे यानी राहुल गांधी पर जमकर बरसे| उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि वो देश के ऐसे नेता है जिन्हें अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है आप उनकी बात मानकर ऐसी सरकार चुनेगे जिनके मंत्रियों से मिलने से प्रदेश की महिलाये डरती है| इतना ही नहीं इस सरकार के समय राजस्थान में 25 दंगे भी हुए है। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुये ये भी कहा वो साम्प्रदायिकता का पाठ पढ़ा रह...
- Get link
- X
- Other Apps
अफसरों से वसूली, क्या कर रहे हैं यूपी के रेशम मंत्री ! सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कई बार सार्वजनिक मंचों से अपने मंत्रियों को समझा चुके हैं लेकिन ये बेशर्म कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है| लगता है इन मंत्रियों की नजर में मुख्यमंत्री अखिलेश की हैसियत टीपू से अधिक कुछ और नहीं है| हालिया मामला है प्रदेश के रेशम मंत्री शिव कुमार बेरिया का। इन मंत्री जी के नजदीकी ठेकेदार विभाग पर इस कदर हावी हो चुके हैं कि राज्य मंत्री ने बाकायदा एक चिट्ठी लिख मामले की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग कर दी है। वहीँ बेरिया के जुगाड़ के आगे राज्य मंत्री की चिट्ठी कहैं धूल खा रही है| उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोआपरेटिव सेरीकल्...
- Get link
- X
- Other Apps
कांग्रेसियों के लिए चुनावी पारी नहीं खेलेंगे सचिन सचिन के करीबियों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर कांग्रेस का मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार नाह करेंगे , सचिन तेंदुलकर ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से की गई गुजारिश को ठुकरा दिया है| शनिवार को ही खबर आई की हाल में ही संन्यास की घोषणा कर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर सक्रीय राजनीति में भी कदम रख सकते है| लेकिन सूत्रों और सचिन के करीबियों ने शाम होते होते कांग्रेस के लिए सचिन के प्रचार में उतरने का खंडन कर दिया सचिन के कर...
- Get link
- X
- Other Apps
नवाज़ को ओबामा ने सुनाई खरी-खरी, ठुकराया कश्मीर मुद्दा जम्मू-कश्मीर के मामले में अमेरिकी बीचबचाव की मांग करने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की मंशा पर पानी फिर गया हैं क्योंकि ख़बरों के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नवाज के भारत कश्मीर मुद्दों को ठुकरा दिया हैं | साथ ही ओबामा ने नवाज़ को खरी खरी सुनते हुए यह भी पुछा कि 26/11 के दोषी लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई और लश्कर-ए-तैबा के संरक्षक जमात उद दावा की क्या गतिविधियां हैं? इससे पहले नवाज शरीफ ने कश्मीर पर खीचातान करते हुए नियंत्रण रेखा पर तनाव भड़काकर परमाणु युद्ध का डर पैदा करने की भी कोशिश की थी| शरीफ ने यह भी कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हैं जबकि वास्तविकता निश्चित रूप से कुछ और है। नवाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा से अपनी पहली मुलाकात से पहले कहा था कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए अमेरिका को दखल देना चाहिए जबकि भारत ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा था कि ऐसा करना समय की बर्बादी ...