आंध्रा व उड़ीसा का सब कुछ बहा रहा पानी में


फ़ेलिन के पीछे बारिश,  आंध्रा व उड़ीसा का सब कुछ बहा रहा पानी में

आंध्रा और उड़ीसा राज्य दूसरी प्रकृति आपदा से जूझ रहे हैं| इन दिनों दोनों राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा हैं | बाढ़ से अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों के हालात बेहद खराब हैं लोगों का सब कुछ पानी में बह रहा हैं| सरकारी आकड़ों के मुताबिक, ओडिशा में 10 जबकि आंध्र प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो गई। कम दबाव के क्षेत्र से हो रही भीषण बारिश के कारण राज्य की कई प्रमुख नदियों में बाढ़ आ गई है। शनिवार को खासकर दक्षिण ओडिशा में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। राहत और बचाव का काम तेज है। लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक ले जाया जा रहा है। ऋषिकुल्या व वंशधारा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। काशीनगर में वंशधारा नदी खतरे के निशान 54.60 से ऊपर 54.66 मीटर पर बह रही है, जबकि पुरुषोत्तमपुर में ऋषिकुल्या नदी 17.54 मीटर पर बह रही है, यहां खतरे का निशान 16.84 मीटर है। ओडिशा में 85 हजार लोग निकाले गए| ओडिशा में रह-रहकर हो रही बारिश से साइक्लोन प्रभावित इलाके गंजाम और तटीय इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां रुषिकुल्या और घोड़हड़ा नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यही नहीं गंजाम, गजापति, रायगढ़ और नयागढ़ जिले की सभी नदियां उफान पर हैं। लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिये निकल जा रहा हैं | आंध्र में आफत की बारिश हो रही हैं | यहां भी चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। निचले इलाकों में रह रहे हजारों लोगों को ऐडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षित निकाल लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंजाम में कम से कम पांच लोग लापता हैं जो बाढ़ में बह गए| उन्होंने कहा कि अभी तक 85 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है| आयुक्त ने कहा कि तीन हेलीकाप्टरों ने गंजाम जिले में बचाव अभियान शुरु किया जहां रुसीकुल्या एवं घोडाहाडा नदियों में उफान आने के कारण चिंताजनक स्थिति बनी हुई है|

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित