बुंदेलखंड को दिया पैकेज बीच में ही गायब!

राहुल का अखिलेश पर हमला: कहा-केंद्र से बुंदेलखंड को दिया पैकेज बीच में ही गायब!
 
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के हमीरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने बुंदेलखंड की बदहाली का जिR करते हुए कहा कि यहां लोगों तक पानी भी नहीं पहुंचता। राहुल ने भोजन का अधिकार की राज्य में देरी के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा कि हमने पूरे देश में 1 रूपये प्रतिकिलो अनाज दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार इसे चुनाव से पहले लागू नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल किया, क्या भूख चुनाव के बाद आएगी।
राहुल ने कहा, मैं चाहता हूं कि यहां के लोग मुंबई न जाएं, लेकिन क्या यहां की सरकार ने बेरोजगारी दूर की। राहुल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बुंदेलखंड का विकास हो। हमने दिल्ली से पैकेज भेजा, लेकिन यह आपके हाथों तक नहीं पहुंचता है। यह गायब हो जाता है। यह काम कांग्रेस सरकार लाए बिना पूरा नहीं हो सकता। हम उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं, यह हिंदुस्तान का सबसे बडा प्रदेश है, यहां युवाशक्ति जाया हो रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए आपको बाहर जाना पडता है। सडकें टूट जाती हैं। आपने यहां समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई, लेकिन जो आपको मिलना चाहिए. नहीं मिल रहा है। यहां युवा सीएम हैं, काम किया जा सकता है, बदला जा सकता है। लेकिन बुंदेलखंड के लोगों की आवाज सुननी पडेगी, तभी काम बनेगा। मैंने यहां गांव में रातें काटी हैं, लंबे दौरे किए हैं। आपकी आवाज दिल्ली पहुंच जाती है, लेकिन लखनऊ नहीं पहुंच पाती। हमने पूरे हिंदुस्तान में किसानों का 70 हजार करोड का कर्जा माफ किया। हमने आपकी आवाज, आपका दर्द सुना। जो भी आपको मदद चाहिए, हम देने को तैयार हैं। हम बुंदेलखंड को खडा करना चाहते हैं, युवाओं को ताकत देना चाहते हैं। बुंदेलखंड के लिए विकास की सोच होनी चाहिए। लेकिन अकेले कुछ नहीं किया जा सकता, कांग्रेस को ताकत दीजिए। कांग्रेस को ताकत दिए बगैर बुंदेलखण्ड की किस्मत नहीं बदली जा सकती।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित