तुम वंशवाद छोड़ दो मै शहजादा कहना छोड़ दूंगा



नरेन्द्र मोदी ने पटना में कहा तुम वंशवाद छोड़ दो मै शहजादा कहना छोड़ दूंगा

पटना। पटना में आज नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली हुई इस रैली से ठीक पहले पटना सीरियल बम धमाको से दहल उठा 10 मिनट के अन्दर ही बिहार की राजधानी और अतिसुरक्षित माने जाने वाले पटना में 5 धमाके हुये एक धमाका उस गांधी मैदान के पास हुआ जहाँ मोदी को सुनने के लिए लाखों की भीड़ जमा हुई थी। नरेन्द्र मोदी की इस हुंकार रैली में शामिल होने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार भाजपा के बड़े नेता उपस्थित थे।  नरेन्द्र मोदी ने कहा की गांधी मैदान में आई भीड़ देश की तस्वीर बदलने वाली है। नरेन्द्र मोदी ने आज भोजपुरी में बोलते हुए कहा " कि बिहार उ भूमि ह जहां सूर्य देव के पूजा होला, बिहार के लोग अवसरवादी न होई कुछ लोगन के छोड़ के" नरेन्द्र मोदी ने बिहार की समस्याओं का जिक्र किया उन्होंने मिथिलांचल और सिमांचल का जिक्र के साथ नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी से होने वाली की तबाही का भी जिक्र किया।  उन्होंने बिहार की राजनीति को प्रेरणा दायक बताते हुये कहा कि भारवीरों की भॊमुइ के साथ अशोक, पाटलिपुत्र और तक्षशीला के आठ आधुनिक भारत में महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह और गुजरात से दांडी मार्च ने भारत को बदल दिया। मोदी ने कहा कि बिहार सीता माता की धरती है मै जब उनका स्मरण करता हूँ तो मुझे उनका अपहरण याद आता है सारे वानर सीता माता को खोजने निकले थे , हनुमान जी को जामवंत को उनकी शक्ति याद दिलाई थी, ये हुंकार रैली गरीबों की हुंकार है जो देश को हुंकार करके बदल देगी। मोदी ने कहा बिहार से परिवर्तन के बिना देश में परिवर्तन नहीं होगा, बिहार की विशेषता है जब देश को जिसकी जरुरत पड़ी बिहार ने उसको पूरा किया, देश को बुद्ध की जरुरत थी तब बुद्ध दिया , महावीर दिया और गुरु गोविंद सिंह दिया। जब लोकतंत्र ख़त्म होने की कगार पर था तब जयप्रकाश नारायण को दिया जिनकी उंगली पकड़ कर मै चला। नीतीश कुमार को अपना मित्र बताते हुये कहा कि लोग पूछते है उन्होंने आपको क्यों छोड़ दिया तो मैंने कहा कि जो जेपी को छोड़ देता है वो बीजेपी को क्यों नहीं छोड़ देगा। लोहिया के चेलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनो लोगो की आत्मा अपने चेलों को माफ़ नहीं करेगी। नीतिश कुमार पर तंज़ करते हुए कहा कि वो गुजरात आये थे। शाम का समय था ये हमारे मेहमान थे हमने इन्हें जमकर खिलाया , इनका पेट भी भर गया वजह थी मेहमाननवाज करना देश की संस्कृति है। लालू जी मुझे गाली देने का मौका नहीं छोड़ते लेकिन तीन महीने पहले उनकी दुर्घटना हुई मैंने फोन पर उनका हाल पूछा है। मैंने लालू जी से कहा कि यदुवंश से हमारा नाता है, आपके राजा कृष्ण द्वारिका में बसे थे। उन्होंने जनता से कहा आपकी चिंता करने का काम मै अपने ऊपर लेता हूँ। मनमोहन सिंह जी बैठक बुलाते है तो भोजन कराते है, बिहार के मुख्यमंत्री और हम एक ही मेज पर बैठे थे। कोई खाना नहीं खा रहा था तब मैंने कहा कोई कि कैमरे वाला नहीं है खाना खा लो "हिप्पोक्रेसी" की भी सीमा होती है। नीतिश कुमार पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के विधायक सबसे ज्यादा थे लेकिन बिहार की तरक्की के लिए नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री बना दिया। बिहार को जंगल राज से बचाने के लिए नीतिश कुमार को आगे किया। राज्य में जंगल राज को ख़त्म करने के लिए ही अपने मित्र को ताज दिया लेकिन उन्होंने उसका मान नहीं किया, संयुक्त सरकार में बीजेपी के मंत्रियों ने सबसे ज्यादा काम किया। मोदी अपमानित होता है तो होने दो बिहार में जंगल राज नहीं आना चाहिए, दल से बड़ा देश होता है हमें अपमान सहना पसंद है। नीतीश कुमार पर तंज़ करते हुए कहा की उनके चेले चपाटो ने कहा कांग्रेस से जुड़ जाओ प्रधानमंत्री बन जाओगे वो जुड़ गए। उन्होंने कहा विश्वासघात करने वालों को सजा देने का वक़्त आया है। आप ऐसी विश्वासघाती सरकार को उखाड़ फेंकिये। मोदी ने आज राहुल गांधी पर तंज़ किया की मोदी राहुल गांधी को शहजादा क्यों कह रहे है। मोदी ने कहा कि आपको शहजादा कहने पर बुरा लगता है तो देश को वंशवाद के बढ़ावे से बुरा लगता है। परिवार , जातिवाद का जहर, अवसरवाद और साम्प्रदायवाद देश के लोकतंत्र के दुश्मन है। बिहार में इन चारो चीजो ने जहर घोल दिया हैं । रैली को सबसे पहले राजनाथ सिंह ने संबोधित किया, राजनाथ सिंह ने कहा बिहार ने राष्ट्र निर्माण में अहम् भूमिका निभाई थी, बिहार की धरती और गांधी मैदान में मैंने ऐसा जनैलाब नहीं देखा। अटल आडवानी का आशीर्वाद लेकर रेलवे के प्लेटफार्म पर चाय बेचने वाले नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। राजनाथ सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया, कांग्रेस ने और खुद प्रधानमंत्री ने 100 दिन में मंहगाई कम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन परिणाम आपके सामने है, आप को खुद तय करना है कि भाजपा को क्यों चुने राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा की अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय मंहगाई नहीं बढ़ी थी। कांग्रेस आपके साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस के शहजादे उपाध्यक्ष राहुल के ऊपर राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी जान को ख़तरा है तो वो SPG की जगह सेना लगा लें लेकिन देश के सामने रोना बंद करें और देश को अपनी दादी और पिता की शहादत का रोना नहीं रोयें। राजनाथ सिंह ने बिहार की जनता से वचन ले लिया की वो 40 की 40 सीटे भाजपा को जिता कर दें।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप

दशहरा यानी शक्ति का समन्वय समझाने वाला उत्सव