मुंबई में पांच साल में लूटी गईं 45 करोड़ की चेन

ये खबर खासतौर पर गहनों की शौकीन महिलाओं के लिए है जो दीपावली के इस वक्त खरीदारी के लिए सड़कों पर निकलती हैं। मुंबई में इस साल अब तक सात करोड़ रूपये की चेन लूटी जा चुकी हैं। इन बेरहम लुटेरों से परेशान मुंबई पुलिस अब महिलाओं से ही सावधानी बरतने की अपील कर रही है। सीसीटीवी में कई ऐसी तस्वीरें कैद हुई हैं जिनमें सरेआम बाइक सवार महिलाओं के गले से चेन छीनते नजर आ रहे हैं। इन बाइक सवारों ने कई बार तो चेन लूटने के लिए महिलाओं को सड़क तक पर घसीटा लेकिन ये मौके से फरार हो गए और महिलाएं खुद को असहाय लुटती देखती रहीं। चेन लूटकर चंद पलों में चंपत हो जाने वाले ये लुटेरे आम लोगों के साथ-साथ मुंबई पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता भगवान चाटे ने कहा कि जिस भी आरोपी को हम चैन स्नेचिंग के मामले में पकड़ते हैं उस पर लूट का मामला दर्ज करते हैं। पहले सिर्फ 379 यानी कि छीना-झपटी का मामला दर्ज होता था। पर अब लूट का मामला दर्ज करते हैं, ताकि आरोपियों को जमानत जल्द न मिले। चेन लूटेरों के आगे लाचार मुंबई पुलिस ने अब पूरे शहर में पोस्टर लगवाए हैं और महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। इसके बावजूद चेन स्नेचिंग की वारदात बढ़ती ही जा रही हैं। बीते पांच साल में मुंबई में चेन स्नेचिंग के 8150 मामले दर्ज हुए हैं। लुटेरे करीब 45 करोड़ रूपये कीमत की चेन लूट चुके हैं। 2012 में 12 करोड़ रूपये की चेन लूटी गई थीं जबकि इस साल अब तक 7 करोड़ से ज्यादा कीमत की चेन लूटी जा चुकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित