रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका का मंथन


रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका का मंथन जारी
 संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा ने अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस दौरान वह स्थानीय समस्याओं और आम चुनाव से पहले पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म करने की कवायद में जुटी हुई हैं। विधानसभा चुनाव में रायबरेली में मिली करारी हार के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। प्रियंका सोमवार को लखनऊ से भूएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। प्रियंका ने पहले दिन नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक बातचीत कर आगे की रणनीति तय की। इस दौरान उन्होंने सगुनी गांव में पंचायत लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उल्लेखनीय है कि कल उन्होंने ग्राम व प्रखंड अध्यक्षों के साथ मुलाकात की थी। प्रियंका का दौरा संगठन व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के लिए हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप

दशहरा यानी शक्ति का समन्वय समझाने वाला उत्सव