आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बेचैनी और सांस में परेशानी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कोशिश व्यर्थ गई। सूत्रों ने कहा कि उनकी हृदयगति रुक गई। कमला आडवाणी (83) के परिवार में पति लालकृष्ण आडवाणी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। वह कुछ समय से वद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं और पिछले कुछ महीने से व्हीलचेयर पर थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें विस्मृति विलोप भी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन पर आज दुख प्रकट किया और कहा कि उन्होंने हमेशा ही पार्टी कार्यकतार्ओं को प्रेरित और उत्साहित किया। मोदी ने ट्वीट किया, कमला आडवाणी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने हमेशा कार्यकतार्ओं को प्रेरित किया और उनमें उत्साह का संचार किया। वह लालकृष्ण आडवाणीजी की शक्तिस्तंभ थीं। उन्होंने कहा कि मुझे कमला आडवाणीजी के साथ अपने कई अंतसंर्वाद याद आते हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना आडवाणी परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले। कमला आडवाणी (83) का आज यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह वृद्धावस्था से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा के वयोवद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। लाल कृष्ण आडवाणी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोनिया ने कहा कि उनके निधन से परिवार को दुख पहुंचा है, वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने कमला आडवाणी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुलायम ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं कमला आडवाणी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। भगवान परिवार वालों को ये दुख सहने की हिम्मत दे। कमला आडवाणी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

दशहरा यानी शक्ति का समन्वय समझाने वाला उत्सव

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित