किन्नर ने छेड़ी कन्या सुरक्षा की मुहिम

कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों की सुरक्षा के लिए जो काम समाज के अलंबरदार नहीं कर सके, उसको बरेली का एक किन्नर अंजाम दे रहा है। सरोज किन्नर ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुहिम चला रखी है।
अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को लड़कियों का महत्व बता रहा है। इतना ही नहीं 20 गरीब छोटी-छोटी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। सरोज किन्नर ने देश का पहला मदर टेरेसा का मंदिर स्थापित कर समाजसेवा का संदेश भी देने की कोशिश की है।
सरोज किन्नर ने लड़कियों की मदद के लिए कन्या सुरक्षा विकास समिति बनाई है। उत्पीड़न की शिकार लड़कियों को सरोज किन्नर कानूनी और आर्थिक मदद भी मुहैया कराता है। करीब तीन साल से लोगों की लड़कियों की सोच बदलने के लिए किन्नर की जंग जारी है। किन्नर जिन घरों में बधाई के लिए जाता है वहां लड़कियों की सुरक्षा की नसीहत भी देता है। एक बच्ची को किन्नर ने गोद लिया है। अब बच्ची बड़ी हो गई है। शहर के एक नामचीन स्कूल में कक्षा छह में पढ़ रही है। किन्नर की मुहिम का सबसे अधिक असर गरीब बस्तियों में दिखाई दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

दशहरा यानी शक्ति का समन्वय समझाने वाला उत्सव

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित