छत्तीसगढ़ में 25 साल की महिला की कोख से ‘पांच देवियों’ का जन्म

चैत्र नवरात्रि से महज पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 25 वर्ष की महिला की कोख से एक साथ पांच बच्चियों को जन्म लिया है। बच्चियां स्वस्थ हैं लेकिन सामान्य से कम वजन होने के कारण उन्हें डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।  लखनपुर ब्लॉक के बिनकरा-जमगला गांव के रहने वाले उमेश कुमार की पत्नी मनीता (25) 31 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी।  शनिवार को सुबह 9.40 बजे से 10.19 बजे के बीच उसने पांचों बच्चियों को जन्म दिया। डिलीवरी से पहले सोनोग्राफी में दो से ज्यादा बच्चों का पता चला था लेकिन पांच का अनुमान नहीं था।

प्रीमेच्योर डिलीवरी
- बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं लेकिन उनका वजन एक से डेढ़ किलो के बीच यानी सामान्य से काफी कम है।
- पहली बच्ची का वजन 1 किलो 300 ग्राम, दूसरी व तीसरी का 1 किलो 500 ग्राम, चौथी का 1 किलो 200 ग्राम और पांचवीं का वजन 1 किलो है।
- डॉक्टरों का अनुमान है कि प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई है, गर्भ सात महीने का ही था।
- जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एनके पांडेय ने बताया कि लो बर्थ वेट (जन्म के समय ढाई किलो से कम वजन) का मामला है रिस्की होता है।
- हालांकि, सभी बच्चियों की हालत अच्छी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
महिला की दूसरी डिलीवरी
- महिला की यह दूसरी डिलीवरी है। दो-तीन साल पहले उसे एक बच्चा हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।

ऐसे-ऐसे केस
- 2013 में सतना (मध्यप्रदेश) में एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन सभी मृत थे।
- धनबाद (झारखंड) में इसी साल फरवरी में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।
- यूएस की नाद्या सुलेमान ने 2009 में एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद नादिया को ‘आॅक्टोमॉम’ कहा जाने लगा था।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

दशहरा यानी शक्ति का समन्वय समझाने वाला उत्सव

सावित्री जगत ‘तेजस्विनी’ सम्मान से सम्मानित