रामायण प्रतियोगिता में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को अपरान्ह राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम भोथली चल रही रामायण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं  और ग्रामीणों के बीच अचानक पहुंच गए। उन्हें बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के, इस प्रकार सहज-सरल भाव से अपने बीच पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री इस गांव में एक समाज सेवी संस्था द्वारा शुरू किए गए दिव्यांग बच्चों के स्कूल भवन का शिलान्यास करने के बाद कार द्वारा राजधानी वापस लौट रहे थे। भोथली के दुर्गा चौक में रामायण प्रतियोगिता चल रही थी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालु-ग्रामीणों को देखकर चौक पर अपना काफिला रूकवाया और लोगों से मिलने आयोजन स्थल पर पहुंचे। डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्हें आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह को जब यह जानकारी मिली कि गांव में पंचायत के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए हैं, तो उन्होंने ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिल-जुलकर काम करने से ही अच्छी तरह विकास कार्य हो पाते हैं। कुछ देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि उनके गांव में दिव्यांग बच्चों के लिए एक नया स्कूल प्रारंभ हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

मैंने अपने भाई के लिए बर्थडे केक बनाया : अवनीत कौर

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप