जयपुर में लगेंगे Big-B के मोम से बने पुतले

लंदन के तुसाद वैक्स म्यूजियम की तर्ज पर जल्द ही जयपुर में भी मोम के पुतलों का संग्रहालय शुरू होने वाला है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह म्यूजियम जयपुर के ऐतिहासिक नाहरगढ़ किले में स्थापित किया जाएगा। हाल ही में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में राजे ने अधिकारियों से कहा कि नाहरगढ़ में वैक्स म्यूजियम स्थापित करने की रिपोर्ट बना कर दें। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्स म्यूजियम को लेकर सरकार काफी गंभीर दिख रही है।वैक्स म्यूजियम में राजस्थान के योद्धाओं, राजा-महाराजाओं सहित महाराजा माधोसिंह, जयसिंह द्वितीय, विश्व की सबसे खूबसूरत महिला गायत्री देवी, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के वैक्स स्टेच्यू लगाए जाएंगे। म्यूजियम में करीब दो दर्जन मशहूर हस्तियों के वैक्स स्टेच्यू होंगे। बताया जा रहा है कि ये स्टेच्यू चीन में बनवाए जाएंगे। जयपुर में नाहरगढ़ का किला प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है और हर वर्ष यहां सैकंडों पर्यटक आते है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

मैंने अपने भाई के लिए बर्थडे केक बनाया : अवनीत कौर

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप