अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हजूम
ब्रहृमलीन अध्यात्मिक गुरु कृपालु जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हजूम प्रतापगढ़ के कुंडा में उनके आश्रम मनगढ़ में उमड़ पड़ा है। शुक्रवार रात से हजारों की संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है। उनका अंतिम संस्कार 18 नंवबर को मनगढ़ धाम में ही होगा।शनिवार तड़के से ही उनके भक्त बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। उनका शरीर विशेष वाताकुलित शीशे के बाक्स में रखा गया है। हजारों लोग आंसू बहाते हुए दुखी मन से पार्थिव शरीर के पास पहुंचकर नतमस्तक हो रहे थे। कोई किसी को समझाने और संभालने की स्थिति में नहीं था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मनगढ़ ट्रस्ट ने बैरीकेडिंग की है।गौरतलब है कि लाखों भक्तों के प्रिय रहे कृपालु जी महाराज सोमवार को मनगढ़ में गिर जाने से जख्मी हो गए थे। उनको गुडग़ांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल तड़के उनका देहावसान हो गया। उनका पार्थिव शरीर कल देर शाम मनगढ़ लाया गया तो हर आंख नम हो गईं। उनके पार्थिव शरीर को की एक झलक पाने को भक्तों की कतार लग गई।
Comments
Post a Comment