सिब्बल का आरोप, मोदी की राजनीति झूठ और काले धन पर टिकी है

सिब्बल का आरोप, मोदी की राजनीति झूठ और काले धन पर टिकी है

 केंद्रीय विधि मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास देश के भविष्य के लिए कोई योजना नहीं है। वे झूठ की राजनीति करते हैं। वे बताएं कि उनके प्रचार में कहां से काला धन आ रहा है। सिब्बल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि मोदी बताएं, शिक्षा और विदेश नीति को लेकर उनकी योजना क्या है। उनके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है।वह लगातार कहते आए हैं कि कांग्रेस ने भारत का नुकसान किया है। देश को कांग्रेस मुक्त करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भारत की क्यों मुक्ति चाहते हैं, कांग्रेस ने क्या किया है। मैं मोदी को मेरे साथ बहस करने की चुनौती देता हूं। वह विषय, समय, मंच और भाषा चुन सकते हैं। मैं तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि अब तक मोदी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने लायक नहीं हो पाए हैं, वह बहस में कैसे उतरेंगे। वह सिर्फ भाषण दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हमेशा गुस्से में और उत्तेजित रहते हैं। सिब्बल ने कहा कि हम उन्हें मुस्कुराते देखना चाहते हैं। वह भारत की संस्कृति के विरूद्ध शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वह हमेशा कटु और हमलावर नजर आते हैं। कानून मंत्री ने कहा कि यह समय व्यक्तियों से हट कर बडे विषयों पर बात करने का है। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्षता और जवाबदेही की बात करते हैं। गुजरात के लोकायुक्त को देखें, यह उनके हाथ में है, वह उनकी नियुक्ति करते हैं। सिब्बल ने कहा, उनका भारत के इतिहास के बारे में भी ज्ञान अधूरा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

मैंने अपने भाई के लिए बर्थडे केक बनाया : अवनीत कौर

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप