झाँसी रैली में नरेन्द्र मोदी की हुंकार, "सबका" की पैकिंग करो
उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर झांसी में आज नरेन्द्र
मोदी ने अपनी दूसरी रैली को संबोधित किया| मोदी ने आज एक नया शब्द
समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी. कांग्रेस की तिकड़ी को नया नाम दिया
'सबका' यानि इन तीनो ने मिलकर सबको लूट लिया। मोदी ने इन तीनो पार्टियों की
चुनावों में पैकिंग करने की बात भी कही मोदी ने कांग्रेस के 60 साल के
शासन के बदले 60 महीने भाजपा की सरकार बनाने की गुहार लगाई। मोदी ने राहुल
गांधी के दादी और पिता की हत्या पर उन्हें आड़े हाथो लिया| उनका कहना था आज
दिल्ली में चुनाव आ गए है तो आपको गुस्सा आ रहा है| मोदी ने ये भी सवाल
किया की खुफिया जानकारी आप तक क्यों पहुंचाई जा रही है| मैं झाँसी रोने धोने नहीं आया हूँ , मैं यहाँ आपके आंसू पोछने का विश्वास
देने आया हूँ। बुंदेलखंड का विकास नहीं हो सकता है, यहाँ की जनता में दम
नहीं है, इनमें दम है, लखनऊ और दिल्ली में नहीं है। नदियों में इतना पानी
है फिर भी किसान आत्महत्या करने पर मजबूर क्यों है? दिल्ली की सल्तनत ये
जवाब दे कि उनके राज्य में ही किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है। इसका जवाब
उन्हें देना ही होगा, किसान अन्य राज्यों में आत्महत्या क्यों नहीं कर रहे
है।
मोदी ने कहा चुनाव में कांग्रेस रेवड़ी बांटने में माहिर है। पैकेज दिखावे
के लिए आया था और प्रदेश के नेताओं का मुंह बंद करने के लिए आया गया था। अब
पैसा लखनऊ और दिल्ली में बैठे नेताओं के जेब में गया। बुंदेलखंड का पैसा
आधा आधा दोनों प्रदेशों के लिये आया था लेकिन मध्य प्रदेश में खर्च हुआ,
शिवराज सिंह चौहान की तारीफ़ करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी तारीफ़
प्लानिंग कमीशन ने किया।
उत्तर प्रदेश में सब पैसा लूट लिया गया। सपा - बसपा की पैकिंग करके रवाना
करों । राममनोहर लोहिया को अपने चेलो की हरकत से पीड़ा होती हाई "सबका" यानी
समाजवादी , बहुजन और कांग्रेस सबको लूटते है। नरेन्द्र मोदी ने राहुल पर
भी निशाना साधते हुए बिना उनका नाम लिए कहा की ये समाज बांटे है। सपा ,
बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा परिवारवाद , व्यक्तिवाद से मुक्त होना
पड़ेगा।
मोदी ने कहा आपने कांग्रेस को 60 साल दिए है हमें 60 महीने दीजिये हम आपकी
तकदीर और देश की तस्वीर दोनों बदल देंगे। कांग्रेस ने अपना गाँव घर छोड़ने
पर मजबूर किया आखिरी क्यों? आज आपके परिश्रम से गुजरात चमका रहा है। मोदी
ने राहुल गांधी के बयान ISI पर दिए गए बयान पर उन्हें माफ़ी माँगने को कहा|
सौ करोड़ की ताकत रखते है बुन्देलखंडी, एक दंडी मतलब सौ बुन्देलखंडी, उमा
भारती ने मोदी की तारीफ़ में कसीदे पड़े। गुजरात में महिलायें देश के अन्य
प्रान्तों से सबसे ज्यादा सुरक्षित है। झाँसी में नमोनाद हुआ और राजा
बुन्देला भाजपा में शामिल हो गए।
झाँसी में लम्बे समय के बाद खडा हुआ, ये जनसभा नहीं जन सैलाब है, स्वागत
गर्मजोशी से किया, 52 तीर चुभने के बाद भी दुश्मनों के दांत खट्टे कर देते
है। गरीबी में भले ही ज़िन्दगी गुजारी होगी लेकिन आन-बान-शान में कमी नहीं
हुई। बुंदेलखंड में गरीबी का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।
2009 के लोकसभा के चुनाव में राहुल गांधी आये थे तब कहा था विशेष पैकेज
दूंगा, राहुल गांधी वादा नहीं निभाया। भाजपा शासनकाल के बाद हालात अजीबो
गरीब है। गुजरात की तारीफ़ तो अमेरिका भी करता है। भारत को वैभव के स्तर पर
पहुँचना चाहते है तो अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आनी चाहिए।
देश में खुशहाली तभी आएगी जब देश का किसान खुश हो, किसानो को कम ब्याज दर
पर ब्याज मिलना चाहिए। नौजवानों को खेती के साथ उसके परिवार के एक सदस्य को
सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा मै अपने भावी प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी से आग्रह करता हूँ भाजपा को सत्ता मिलते ही बुंदेलखंड को
विशेष पैकेज मिलना चाहिये। राजनाथ सिंह ने कहा आज देश में मोदी मोदी की
गूंज है देश क्या अमेरिका तक लोग मोदी की बात हो रही। कांग्रेस और उनके अगुवा गरीबी की मार्केटिंग की है, 58 वर्षो तक राज करने
वाली कांग्रेस ने गरीबी पैदा की है। राहुल गांधी पर तंज करते हुये कहा कि
आप दीर्घायु हो, आपके दादी की ह्त्या हुई आपके पिता की ह्त्या हुई तो आप
सहानभूति का वोट चाहते है।
सपा बसपा दिल्ली में एक दूसरे की पीठ सहलाते है। भ्रष्टचार के मामले में
क्लीन चीट मिल गया है अब समर्थन वापस ले लो इन दोनों पार्टियों ने उत्तर
प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। भारत के पड़ोसी आज हमें आँख दिखाते है
मालदीप जैसा देश भी आँखे तरेरता है। आज भारत का मान सम्मान भी खतरे में है।
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ललकारा की आप में हिम्मत नहीं
है सेना के हाथ खोल दें। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा जिस दिन चीन और
पाकिस्तान को ये खबर लगेगी की नरेन्द्र मोदी ने शपथ ले ली वो अपनी हरकतें
बंद कर देंगे।
Comments
Post a Comment