अपनों के ही अटल वोट से घिरेंगे मुलायम

2014 में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह अपने ही आटल वोट यादव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में घिरते नजर आ रहे हैं। 29 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल में अपनी पार्टी के अटल यादव वोटों को साधने के लिए सम्मेलन करने जा रहे हैं। इससे पहले आजमगढ में ही देशी शराब के जहरीली हो जाने से 42 लोगों की मौत हो जाने के बाद अब माहौल प्रदेश सरकार के खिलाफ हो गया है। यहां के लोग अखिलेश सरकार से नाराज हैं। इसके इतर देखा जाय तो कभी मुलायम के नजदीकी रहे रमाकांत यादव अब सपा के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। वह भाजपा से आजमगढ से सांसद है। अपने बेटे अरूण यादव को पडोसी सीट घोसी से भाजपा का टिकट दिलाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। इसके अलावा अब भाजपा से नजदीकी बना चुके सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव भी सपा के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। गाजीपुर जिले में बसपा के उम्मीदवार कैलाश यादव भी सपा के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। लगातार अपने अटल यादव वोटों की घेरेबंदी से मुलायम को आने वाले समय में पूर्वांचल में काफी दिक्कत का सामना करना पडेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को लुभा रही बस्तर की काष्ठ कला, बेल मेटल, ढोकरा शिल्प

मैंने अपने भाई के लिए बर्थडे केक बनाया : अवनीत कौर

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने देश कल्याण के लिए किया महामृत्युंजय जप